अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
11.25.2007
 

नार्वे में सुरेशचन्द्र शुक्ल ’शरद आलोक’ सम्मानित - माया भारती


ओस्लो के मेयर क्नुत क्रिस्तियानसेन शरद आलोक को गुलदस्ता भेंट करते हुए

२३ नवम्बर २००७ ओस्लो के सिटी हाल में मेयर फिन क्रिस्तियानसेन द्वारा लेखक सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें ओस्लो नगर पार्लियामेन्ट में चार वर्ष की सदस्यता के रुप में किये गये कार्य पर विदाई समारोह में दिया गया। सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने हिन्दी, पंजाबी, तमिल भाषा को मान्यता दिलाने, प्रवासी बुजुर्गों के लिए अधिक सुविधायें उपलब्ध कराने, कार्य स्थल पर भेदभाव को समाप्त किये जाने जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल उठाये और उन्हें बहुत हद तक हल भी कराया।
हिन्दी भाषा के एक सुपरिचित लेखक के अतिरिक्त उन्होंने नार्वेजीय साहित्य में भी कदम रखा है। अमित जोशी को भी मेयर ने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। नार्वेजीय ओपेरा के कलाकारों ने गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें