अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
02.04.2008
 

नेपाल हिन्दी साहित्य परिषद के सहयोग से हिन्द-युग्म ने किया नेपाल में बाल कविता प्रतियोगिता का आयोजन


 बीरगंज (नेपाल) जनवरी १२, २००८

नेपाल हिन्दी साहित्य परिषद ने हिन्द-युग्म के संयुक्त तत्वाधान में कक्षा ८ से १० तक के विधार्थीयों का पर्सा जिला स्तरीय बाल कविता प्रतियोगिता आयोजना कराया। उद्योग बाणिज्य संघ हॉल में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के २१ विद्यार्थियों ने भाग लिया।

उक्त प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल की सुरम्या शुभम ने प्राप्त किया, द्वितीय पुरस्कार डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की ऐश्वर्या भट्ट तथा तृतीय पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल की आशियाना ने प्राप्त किया। अंशुमन आलोक, लक्की कुमारी (सेंट जेवीयर स्कूल), सुकन्या, निकीता क्याल ( डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल), बेबी सर्राफ (नेपाल रेल्वे मा. वि.), बीरेन्द्र कुमार मिश्र (महानन्द प्रसाद उ. मा. वि.) तथा ज्योति शर्मा (माइस्थान विद्यापीठ) ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि इन्द्रदेव सिंह, डा० लटपट ब्रजेश, डा० विशम्भर शर्मा, चन्द्रकिशोर झा, गोपाल अश्क आदि ने शुभकामना देते हुए कविता पाठ किया। कार्यक्रम का सभापतित्व परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिकरिया तथा संचालन सतीश चन्द्र सजल जी ने किया। छात्र-छात्राओं की कविता लेखन प्रतिभा खोज कर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरा देश, माँ एवम् शरद ऋतु समेत तीन विषयों पर बालकों-बालिकाओं की भावना कविता में सुन कर श्रोतागण मुग्ध हो गए थे।


अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें