अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
08.31.2008
 

डॉ. प्रेम जनमेजय, डॉ. सूर्यबाला और डॉ. नरेन्द्र कोहली सम्मानित
कमला गोइन्का फाउण्डेशन

३४९, ए-१ बिल्डिंग, शाह एंड नाहर इन्डस्ट्रियल इस्टेट, धनराज मिल्स कम्पाउन्ड, सीताराम जाधव मार्ग, लोअर परेल, मुंबई – ४०० ०१३


 

डॉ.प्रेम जनमेज डॉ.सूर्यबाला डॉ.नरेन्द्र कोहली

मुख्य संवाददाता - कमला गोइन्का फाउन्डेशन द्वार स्थापित ’स्नेहलता गोइन्का व्यंग्य भूषण पुरस्कार – २००८’ सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार श्री प्रेम जनमेजय को हिंदी व्यंग्य विधा में उनके समग्र योगदान व उनकी पुस्तक ’डूबते सूरज क इश्क’ के लिए दिया जा रहा है।

महिला रचनाकारों के लिए स्थापित ’रत्ना देवी गोइन्का वाग्देवी पुरस्कार – २००८’ सुप्रसिद्ध लेखिका श्रीमती डॉ. सूर्यबाला को उनके हिन्दी साहित्य में समग्र योगदान व उनकी पुस्तक ’इक्कीस कहानियाँ’ के लिए दिया जा रहा है।

फाउन्डेशन के प्रबन्ध न्यासी श्री श्यामसुन्दर गोइन्का ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बतलाया कि एक विशेष समारोह में श्री प्रेम जनमेज को रु. १,००,०००/- (एक लाख रुपये) नगद व श्रीमती डॉ. सूर्यबाला को रु. ३१,०००/- (इकत्तीस हजार रुपये) नगद के साथ ही शाल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

श्री श्यामसुन्दर गोइन्का ने बताया कि इस वर्ष का ’गोइन्का व्यंग्य साहित्य सारस्वत सम्मान’ वरिष्ठ व्यंग्यकार श्री नरेन्द्र कोहली को प्रदान किया जायेगा। 


अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें