| अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली |
![]() |
मुख्य पृष्ठ |
| 04.14.2008 |
|
डॉ. गिरिराजशरण अग्रवाल साहित्यभूषण सम्मान से सम्मानित |
|
उत्तर
प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ ने प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. गिरिराजशरण अग्रवाल
को उनकी दीर्घकालीन साहित्यसेवा के लिए
साहित्यभूषण सम्मान प्रदान किया है। सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश हिन्दी
संस्थान के यशपाल सभागार में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य
अतिथि संस्कृति,
पर्यावरण एवं नगर विकास मंत्री श्री नकुल दुबे ने डॉ. अग्रवाल को अंगवस्त्र,
ताम्रपत्र तथा सम्मान राशि प्रदान की।
डॉ. अग्रवाल को इससे पूर्व भी हिन्दी संस्थान द्वारा उनकी पुस्तकों के लिए तीन बार पुरस्कृत किया जा चुका है। इसी वर्ष केंद्रीय हिन्दी निदेशालय, नई दिल्ली की ओर से भी उन्हें एक लाख रुपए का शिक्षा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। |
| अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें
|