अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
03.27.2007
 

गीतिका गोयल को राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार


राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा गीतिका गोयल को उनकी कृति ‘चुनमुन की कहानियाँ’ के लिए ‘शंभूदयाल सक्सेना(बाल-साहित्य) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 17 फरवरी, 2007 को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनको पुरस्कारस्वरूप प्रशस्ति पत्र, शॉल तथा सात हजार पाँच सौ रुपए की राशि प्रदान की गई। राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री प्रोफेसर वासुदेव देवनानी ने उनको पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में अनेक वरिष्ठ साहित्यकार तथा पत्रकार उपस्थित थे। संचालक डॉ. इंदु शेखर ने कहा कि श्रीमती गीतिका ने जितने सहज और बाल-मनोविज्ञान की परख के साथ बाल-कहानियाँ लिखीं हैं, वे बच्चों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती हैं, प्रेरित करती हैं, उनमें जिज्ञासा पैदा करती हैं। आपकी कहानियों का महत्त्वपूर्ण पक्ष यह है कि ये सभी सकारात्मक हैं।