| अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली |
![]() |
मुख्य पृष्ठ |
| 09.03.2007 |
|
हिन्दी लेखक की अंग्रेज़ी पुस्तक का लोकार्पण |
|
लन्दन निवासी हिन्दी के लोकप्रिय कथाकार तेजेन्द्र शर्मा ने हाल ही में
अंग्रेज़ी में एक जीवनी - ब्लैक अण्ड व्हाईट - पूरी की है।
264
पृष्ठों की यह जीवनी एक बैंकर श्री सलीम अहमद ज़ुबैरी
की है जिनका जन्म कानपुर भारत (1932)
में हुआ। 1948
में वे पाकिस्तान के शहर कराची में जा बसे।
1977
से वे अपने परिवार के साथ लंदन में आ बसे। यहाँ उन्होंने हबीब बैंक
ज़्यूरिख़ को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पत्नी ज़कीया
ज़ुबैरी कॉलिण्डेल क्षेत्र (लंदन) से लेबर पार्टी की काउंसलर हैं। वे इस पद
का चुनाव दो बार जीत चुकी हैं। अपने पति के
75वें
जन्म दिन पर उन्होंने यह पुस्तक लिखवाने की सोची।
इस जीवनी के लेखक श्री तेजेन्द्र शर्मा का मानना है कि हम अपने वर्तमान में
से अपने हीरो नहीं गढ़ते। इसके लिये हम अपने अतीत की ओर झाँकते हैं। या फिर
हम ऐसे लोगों को अपना हीरो बनाते हैं जो हम स्वयं नहीं बन पाते - जैसे कि
फ़िल्मी नायक,
खिलाड़ी,
या राजनेता। हमें अपने आसपास के आम आदमी में अपने हीरो ढूँढने चाहियें।
पुस्तक का लोकार्पण 27
अगस्त 2007
को हैरो (लंदन) के
ग्रिम्सडाईक होटल में दोपहर 1.30
बजे किया जायेगा जिसमें कॉर्पोरेट जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ साथ
मीडिया,
साहित्य एवं कला क्षेत्र के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। तेजेन्द्र ने पहली
बार जीवनी लेखन विधा में पाँव रखा है। पुस्तक के प्रकाशक एवं कार्य़क्रम के
मेज़बान हैं - एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स। |
| अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें
|