अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
01.13.2008
 

वैंकूवर में बही कविता की रसधार
अभिनव शुक्ला


२४-नवम्बर-२००७, वेंकूवर, कनाडा

हिन्दी साहित्य परिषद्, कनाडा के तत्वाधान में कनाडा की तटीय नगरी वैंकूवर में २४-नवम्बर-२००७ के दिन कवि हरदेव सोढी 'अश्क' की पुस्तक 'समय के साए' के विमोचन के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देखने वाली बात यह रही कि इसमें हिंदी के अतिरिक्त उर्दू और पंजाबी के कवियों ने भी अपनी रचनाएँ पढ़ीं। कार्यक्रम में सिएटल से पधारे हास्य कवि अभिनव शुक्ल ने अपने छन्दों से श्रोताओं को गुदगुदाया तो वहीं सिएटल से ही आए राहुल उपाध्याय की कविताओं ने सबकी भावनाओं को स्पर्श किया। आचार्य श्रीनाथ प्रसाद द्विवेदी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। उनके द्वारा सुनाए गए मुक्तक सुन कर बच्चन जी और नीरज जी की स्मृतियाँ ताजा हो गईं। कवि सम्मेलन में पुष्पलता शर्मा, जी एस बादल, गिल मोरंवाली, डॉ. शम्स जिलानी, एम. रफीक, जीवन रामपुरी, अमरजीत, सुमन शर्मा, मधु वार्ष्णेंय, अर्चना हरित, पुष्पा शर्मा, कांति द्विवेदी, नरेन्द्र बागी, प्यारा दर्दी समेत अनेक कवियों ने अपनी कवितायेँ पढ़ीं।  सम्मेलन इस आशा के साथ संपन्न हुआ कि आने वाले समय में यू एस ए तथा कनाडा में अनेक संयुक्त साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें