अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
09.13.2008
 

हिन्दी परिषद, टोरोंटो की प्रस्तुति क्या मुसीबत है
आशा बर्मन


 

नवम्बर 11, 2006  की शाम टोरोन्टो की यॉर्क यूनिवर्सिटी के बर्टन ऑडिटोरियम में हिन्दी परिषद ने क्या मुसीबत है नामक एक हास्य नाटक प्रस्तुत किया।  इस नाटक के निर्देशक  श्री वीरेन्द्र पुरी ने भारत में कई नाटकों में अभिनय व निर्देशन किया है। इस नाटक में भाग लेने वाले पात्र थे- श्री विजय अग्रवाल, श्रीमती आशा बर्मन, श्री योगी मेहरा, श्रीमती अरुणा भटनागर, श्री सुशील जिन्दल। इस नाटक की सह निर्देशिका थी सोनिया अग्रवाल।

नाटक के पश्चात श्रीमती आशा बर्मन ने अभिनय नामक एक कविता प्रस्तुत की। अंत में संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाले कलाकार थे- श्री राजन शर्मा, श्रीमती अनुसूया मेहता तथा श्री अबू पार्कर। दर्शकों ने इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की। इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय इसके कलाकारों के साथ ही इसकी आयोजिका श्रीमती ऊषा अग्रवाल को भी जाता है ।


अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें