एक लमहा
सिर्फ एक लमहा
एकाएक छीन लेता है ज़िन्दगी!
हाँ, फकत एक लमहा।
हर लमहा
अपना गूढ़ अर्थ रखता है,
अपना एक मुकम्मिल इतिहास सिरजता है,
बार - बार बजता है।
इसलिए ज़रूरी है -
हर लमहे को भरपूर जियो,
जब-तक
कर दे न तुम्हारी सत्ता को चूर - चूर वह।
हर लमहा
खामोश फिसलता है
एक-सी नपी रफ्तार से
अनगिनत हादसों को अंकित करता हुआ,
अपने महत्त्व को घोषित करता हुआ!