यह
आदमी है -
हर मुसीबत झेल लेता है!
विरोधी आँधियों के
दृढ़ प्रहारों से,
विकट विपरीत धारों से
निडर बन खेल लेता है!
उसका वेगवान् अति
गतिशील जीवन-रथ
कभी रुकता नही,
चाहे कहीं धँस जाय या फँस जाय;
अपने
बुद्धि-बल से / बाहु-बल से
वह बिना हारे-थके अविलम्ब पार धकेल लेता है!
यह
आदमी है / संयमी है
आफ़तें सब झेल लेता है!