पहला प्यार दिव्या माथुर
‘मिट्टी पड़े तेरे पहले प्यार पर’ कहा था अम्मां ने इक बार दुखी होकर और ब्याह दिया था मुझे बिदेश पर न तो समय और न ही दूरी कर पाये धूमिल रंग रूप गंध सभी तो ताज़ा हैं मिट्टी पड़े मेरे पहले प्यार पर।