|
होली का आया पावन पर्व
जिस पर हम को है अपार गर्व
स्वागत में आपके आज
यहाँ सजाई हम ने रंगोली है
है अबीर गुलाल का दिन प्यारे
पिचकारियाँ तान लो तुम सारे
इक दूजे को रँग दो तुम रंग से
सतरंगों की आज ये होली है
इन्द्र धनुष के रंगों से तुम सब की
पिचकारी की धार से तुम सब की
हालत को ऐसा बना डालो
शकल सब की लगे जैसे भोली है
कोई शकल पहचान न पाए यहाँ
हम एक समान लगे सब यहाँ
कोई कुर्ती शरीर पे सूखी न हो
लगे ऐसा कि रंग से धो ली है
इस छेड़छाड़ में साजन ने
रंगों को भरा गोरे तन में
शरमा के गोरी ने बलम से कहा
तू ने रंग दी आज मेरी चोली है
मद मस्त चाल से हम सारे
गाएँ नाचें जैसे मतवारे
होठों से लगालें उसको हम
ठण्डाई जिस में घोली है
ठण्डाई पिएँ जी भर कर सब
और बर्फ़ी भांग की खाएँ सब
फिर ऐसी दुनिया में जा पहुँचें
जहाँ मतवालों की टोली है
फिर उसके बाद सभी मिलकर
हुड़दंग मचाएँ सभी मिलकर
नाचें गाएँ उछलें कूदें
लेके आज बहाना कि होली है
हो दिन ये मुबारिक आज सब को
खुशियों का ख़ज़ाना मिले सब को
हो उसकी सदा कृपा दृष्टी
जिसने भर दी ये सब की झोली है
|