हवा के नीचे और ऊपर तरुण भटनागर
जमीन और आकाश के बीच, सिर्फ़ हवा है।
पर सुना है, आदमी, जमीन और आकाश, दोनों जगह रहते हैं।
वे हवा के नीचे, और हवा के ऊपर, दोनों जगह हैं।
सुना था, नानी की कहानियों में, आकाश में रहने वाले आदमियों के बारे में, और फिर, इच्छा हुई कि वहीं जाकर रहूँ।
पर जब चेतना आई, तब लगा, लोग इस तरह आकाश में, हवा के ऊपर कैसे रह लेते हैं?