| अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली |
![]() |
मुख्य पृष्ठ |
| 11.16.2007 |
|
परिभाषाएँ |
|
क्या है प्यार?
शब्दों का जोड़तोड़ छंदमय उद्गार या सागर को आहवान देती बधिर बेथोवन की नवीं सिम्फ़नी! पीड़ा क्या है? ओस की तरल बूँदें ज्वालामुखी की दबी-घुटी साँसें रात का घुल जाना या पहाड़ का भरभराकर मिट्टी हो जाना! गीत क्या है? अंतड़ियों की चीख, रेंगती हुई चींटियों का अद्भुत संयोजन कंपकंपाती उंगलियों के थरथराते स्पर्श या लय का सुरापान! |
| अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें
|