अंन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली

मुख्य पृष्ठ

12.01.2007

परिचय  
नाम :

सुमन कुमार घई

 

7 अगस्त, 1952 को अम्बाला (हरियाणा में जन्मे सुमन कुमार घई का बचपन खन्ना (पंजाब) व लुधियाना (पंजाब) में बीता। भारत में बी.एस.सी. करने के पश्चात पारिवारिक व्यवसाय में कार्यरत हो गये। 1973 में कैनेडा आप्रवास के पश्चात यहाँ पर कंप्यूटर टेक्नोलोजी की शिक्षा ग्रहण की। 1981 तक इसी क्षेत्र में काम भी किया। 1981 से लेकर अब तक फिर से पारिवारिक व्यवसाय में ही व्यस्त हैं।
किसी भी भाषा का साहित्य सदा से ही मन लगाने का साधन रहा है। विदेश में आने के पश्चात हिन्दी से सम्पर्क टूट सा गया था। परंतु फिर अंतरजाल पर हिन्दी की पत्रिकाएँ आने से यह सम्बन्ध पुर्नजीवित हो गया है।
भारत में जो कुछ भी लिखा कभी प्रकाशित करवाने की चेष्टा नहीं की। अंतरजाल पर पहले "हिन्दी नेस्ट" और फिर
'अनुभूति अभिव्यक्ति' में प्रकाशित होती रहीं।
अंतरजाल पर शायरी नाम से एक विशाल उर्दू की ग़ज़लों व नज़्मों का (
1800 से अधिक) संग्रह देवनागरी लिपी में किया है। श्री रामचरितमानस भी सरल अनुवाद सहित करने का प्रयासा अभी जारी है।
कैनेडा में पिछले कुछ वर्षों से साहित्यिक गतिविधियों में पूर्णता व्यस्त हैं। कैनेडा से प्रकाशित होने वाली "हिन्दी चेतना" पत्रिका के सह-सम्पादक रह चुके हैं।
पिछले कुछ वर्षों से "साहित्य कुंज" का प्रकाशन व सम्पादन में व्यस्त।

सम्पर्क : sahityakunj@gmail.com