| अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली |
![]() |
मुख्य पृष्ठ |
| 08.09.2007 |
| जीवन क्या है? डॉ. सुधा ओम ढींगरा |
|
प्रसून है या काँटा?
हंगामा है कि सन्नाटा? उल्लास है या आभास? संघर्ष है या उत्कर्ष? कोई नहीं जानता वस्तुत: जीवन का रंग, रूप, आयु और भेद क्या है? इसमें अस्थि, मज्जा, रक्त या स्वेद क्या है? बस.. एक चाह के लिये हज़ारों कष्टों से गुज़रना और लाखों पड़ाव पार करना शायद प्रकृति का नियम यही है हँसी खुशी चलते रहना साँसों की डोरी खींचना और अन्तत: मृत्यु का निमंत्रण स्वीकार करना |
| अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें
|