|
|||||
| परिचय | |||||
![]() |
|||||
| नाम : |
डॉ. सुधा ओम ढींगरा, |
||||
| जन्म : |
जालन्धर (पंजाब) के प्रतिष्ठित एवं साहित्यिक परिवार में हुआ। एम.ए.,
पी.एच.डी. करने के बाद 1982 में शादी कर सेंट लुईस (मिज़ूरी) आईं। हिन्दी,
उर्दू और पंजाबी की चर्चित पत्रकार हैं। जालन्धर रंगमंच, आकाशवाणी एवं
दूरदर्शन की कलाकार रही हैं। 1985 में इंडिया आर्टस ग्रुप की स्थापना की एवं हिन्दी नाटकों का मंचन। वर्तमान में इसकी संरक्षक एवं कलाकार हैं। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति की ओर से सेंट लुईस में रेडियो प्रोग्राम कई वर्षों तक चलाया। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी सेंट लुईस (मिज़ूरी) में हिन्दी पढ़ाई। |
||||
| उपलब्धियाँ एवं प्राप्तियाँ : | 1988-89 में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति का वार्षिक अधिवेशन सेंट लुईस (मिज़ूरी) में करवाया। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति के अनेक पदों पर कार्य किया और कर रही हैं। हिन्दी विकास मंडल नार्थ कैरोलाईना की पूर्व अध्यक्ष। वर्तमान में हिन्दी विकास मंडल के न्यास मंडल की सदस्य। हिन्दू सोसाइटी, नार्थ कैरोलाईना की प्रोग्राम कमेटी की पूर्व - सभाध्यक्ष। "विभूति" उत्पीड़ित नारियों के सहायतार्थ संस्था की संस्थापक एवं संरक्षक। "इंडियन क्लासिकल एवं म्यूiज़क सोसाइटी नार्थ कैरोलाईना की पूर्व निर्देशक। अनगिनत कवि सम्मेलन और संगीत कार्यक्रम करके भाषा, साहित्य और लोक-कथाओं, लोक-कलाओं को आगे बढ़ाया है। साथ ही साथ ऐसे महती काय… में बहुत सी संस्थाओं के लिए बार-बार लगातार धन भी जुटाया है। | ||||
| प्रकाशन : | मेरा दावा है (अमेरिका के हिन्दी कवियों का काव्य संग्रह), तलाश पहचान की (काव्य संग्रह), माँ ने कहा था (काव्य कैसेट), परिक्रमा (पंजाबी से हिन्दी में अनुवादित उपन्यास), सफर यादों का (काव्य संग्रह प्रकाशनाधीन), वसूली (कहनी संग्रह प्रकाशनाधीन), और गंगा बहती रही (उपन्यास प्रकाशनाधीन), मेरा दावा है (भाग दो) -कार्य चल रहा है। | ||||
| काव्य सहयोग | विश्वा तेरे - काव्य सुमन (सम्पादक गिरीश जौहरी), प्रवासी हस्ताक्षर (सम्पादक डॉ. अंजना संधीर), सात समन्दर पार से (सम्पादक डॉ. अंजना संधीर), पश्चिम की पुरवाई (सम्पादक डॉ. प्रेम जनमेजय, सत्यनारायण मौर्य ’बाबा’) | ||||
| पत्रकारिता : |
संवाददाता -प्रवासी टाइम्स (यू.के.) स्तंभ लेखिका - शेरे-ए-पंजाब (पंजाबी) विदेशी प्रतिनिधी - पंजाब केसरी, जगवाणी, हिन्द समाचार |
||||
| सम्मान : |
21 सितम्बर, 1996 अमेरिका में हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक काय… के
लिए वाशिंगटन डी.सी. में एम्बैसेडर नरेश चन्द्र से सम्मानित। हिन्दी साहित्य की सेवाओं के लिए नार्थ कैरोलाईना में नागरिक अभिनंदन। ’हैरिटेज सोसाइटी (नार्थ कैरोलाइना)’ द्वारा "प्रतिष्ठित कवियत्री, वर्ष 2005" से सम्मानित। |
||||
| सम्पर्क : | ceddlt@yahoo.com | ||||