|
|||||
| परिचय | |||||
![]() |
|||||
| नाम : |
शरद तैलंग |
||||
| श्री शरद
तैलंग सुगम संगीत के आकाशवाणी कलाकार, कवि एवं रंगकर्मी हैं। आप राजस्थानसंगीत
नाटक अकादमी की कार्यकारिणी के सदस्य हैं। आप भारत विकास परिषद के अंतर्राष्ट्रीय
एवं राष्ट्रीय सम्मेलन के सचिव भी रह चुके हैं। आप भारतीय संगीत एवं नाट्य
संस्था ‘सप्त शृंगार’ के संयोजक, संस्कार भारती, रंगकर्मी एकता संघ तथा
गीतांजली संस्था के उपाध्यक्ष तथा संगीतिका एवं प्रेमजी प्रेम स्मृति संस्थान
के भी सदस्य हैं। आप आल इंडिया आर्टिस्ट एसोशिएशन शिमला द्वारा ‘मुकेश
एवार्ड’ तथा ‘तलत मेहमूद एवार्ड’ से भी सम्मानित हैं। आप देश के केरल,
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश,
आन्ध्र प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों के अनेक शहरों में अपनी संगीत प्रस्तुतियाँ
दे चुके हैं। आप जिला प्रशासन कोटा, आई.एल.क्लब कोटा, भारत विकास परिषद
संस्था द्वारा भी सम्मानित हैं। आपकी काव्य रचनाऐं तथा लघु कहानियाँ देश
की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं जैसे धर्मयुग, हंस, मरु गुलशन, मरु चक्र, सौगात,
राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रदूत, दैनिक भास्कर, माधुरी आदि में प्रकाशित
हो चुकीं हैं। आप लगभग 50 से भी अधिक संगीत और नाटक की प्रतियोiगताओं के निर्णायक रह चुके हैं। |
|||||
| सम्पर्क : | |||||