अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
10.05.2007
 
 उदासीनता
शैलेन्द्र चौहान

 

क्या मुझे पसंद है

उदासीनता

 

क्या तटस्थता और

विरक्ति ही है

उपयुक्त जीवन शैली

 

क्या निष्क्रियता है

मेरा आदर्श ?

थमी हुई है हवा

 

निर्जन एकांत में

ध्वनि,

नहीं महत्वहीन

 

न नगण्य और

असंगत


अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें