|
|||||
![]() |
|||||
| नाम : | शैलेन्द्र चौहान | ||||
| जन्म : | शैलेन्द्र चौहान का जन्म खरगौन में 1957 ई. में हुआ। | ||||
| शिक्षा : | प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विदिशा जिले के ग्रामीण भाग में प्राप्त करने के पश्चात बी.ई. (इलेक्ट्रिकल) विदिशा से की। | ||||
| लेखन : |
लेखन विद्यार्थी काल से ही आरम्भ कर दिया था। पहले
कविताओं और कहानियों की रचना की और फिर बाद में आलोचना में भी हाथ आजमाए।
वैज्ञानिक, शैक्षिक, सामाजिक एवं राजनैतिक लेखन भी किया। सभी स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं। |
||||
|
प्रकाशन : |
निम्नलिखित पुस्तकें भी शैलेन्द्र चैहान ने लिखीं:- कविता संग्रह: ’नौ रुपये बीस पैसे के लिए’ 1983 में प्रकाशित, ’श्वेतपत्र’ दो दशकों के अंतराल के बाद 2002 में, ’और कितने प्रकाश वर्ष’ 2003 ![]() में, ’ईश्वर की चौखट पर’ 2004 में। कहानी संग्रह: ’नहीं यह कोई कहानी नहीं’ 1996 में प्रकाशित, कथा, संस्मरणात्मक उपन्यास एवं आलोचना पुस्तक तैयार। ’सदी के आखरी दौर में’ कविता संग्रह के बारह कवियों में से एक |
||||
| संपादन : |
संपादन: ’धरती’ अनियतकालिक साहित्यिक पत्रिका, जिसके अंक चर्चित रहे, श्री
रामवृक्ष बेनीपुरी पर ’सामान्य जन संदेश’ का बहुचर्चित विशेषांक संपादित, सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी कुंदनलाल गुप्त, शिव वर्मा एवं अमर शहीद महावीर सिंह की संक्षिप्त परिचयात्मक जीवनियाँ। एक निबन्ध संग्रह ’संस्कृति और समाज’, विकल्प की ओर से प्रकाश्य अन्य: ’अभिव्यक्ति’, ’प्ररेणा’ और ’सामान्य जन संदेश’ पत्रिकाओं में संपादन सहयोग। |
||||
| पुरस्कार : | पुरस्कारों, सम्मानों एवं जोड़-जुगाड़ से नितांत परहेज़। | ||||
| अन्य : | सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में लगातार सक्रियता। | ||||
| संप्रति : | इस समय एक सार्वजनिक उपक्रम में मुख्य प्रबंधक। | ||||
| सम्पर्क : | shailendrachau@gmail.com | ||||