|
सड़क से गुज़रते
भरी ठंड में
और भी सिकुड़ जाती
मेरी आत्मा, जब मैं
देखती छोटी सी
चीथड़ों की झोंपड़ी में
कैसे सिमटा इक परिवार,
जबकि वातानुकूलित बंगले
में, रेशमी कंबल में
लिपटे सेठ के कुत्ते ने भी
पहना है गर्म कोट और
दुबका उसकी गोद में।
हैरत है कैसे जी रहे
ऐसे अनगिनत परिवार
आज़ाद भारत में,
दासता भरे इस माहौल को
कबूल कर,
कब मिलेगा इन्हें सकून,
पेट भर रोटी, आराम की नींद
पूछती है मुझसे उस ग़रीब की
झोंपड़ी की चीथडों वाली छत।
|