अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
03.08.2009
 

अय्याम ने
सीमा गुप्ता ’दानी’


मैं यहाँ बेचैन हूँ तुम वहाँ बेताब हो,
किस जगह लाकर मिलाया है हमें अय्याम ने...

हों कई ऐसे भी जो रहते रहे हो इस तरह,
और रुबाई हो लिखी कोई उमर ख़य्याम ने...

रात भर जागा किए हैं तेरी यादों के तुफ़ैल,
कितने ख़्वाबों को बुना है इस दिले नाकाम ने...

तेरे आने की ख़बर हैं दिल में जागी है उमंग,
कितने दीपक ला जला डाले हैं मेरी शाम ने...

याद करने को नहीं आता है दिल दुःख के वह दिन,
और क्यों तुमको नहीं लिखा है मेरे नाम ने....


अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें