अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
09.06.2008
 

मैं और मेरा मित्र
संजीव कुमार बब्बर


मैं और मेरा प्यारा मित्र
साथ हँसते साथ खेलते
साथ ही स्कूल को जाते है
देख हमें सभी मन्द-मन्द मुस्काते हैं।

मैं और मेरा प्यारा मित्र
साथ ही खाना खाते हैं
कक्षा में सबसे अधिक
अंक हम दोनों पाते हैं
देख हमें सभी मन्द-मन्द मुस्काते हैं।

मैं और मेरा प्यारा मित्र
बारिश में एक ही छाता लाते हैं
और साथ साथ घर जाते हैं
देख हमें सभी मन्द-मन्द मुस्काते हैं।

मैं और मेरा प्यारा मित्र
सभी को मित्रता का महत्व समझाते हैं
लोग हमें कृष्ण सुदमा कह कर बुलाते हैं
यह सुन हम मन्द-मन्द मुस्काते हैं।


अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें