अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
08.11.2007
 
जंगल का सागौन
संजीव बक्षी

दिखाए जाते हैं
सर्कस में जंगल के शेर । आज
बहुत कुछ उनके बारे
बताया जाता है

कल सागौन, शीशम दिखाए जाएँगे
साथ में रखी जाएगी वह मिट्टी, बताया जाएगा
सागौन, शीशम उगा करते थे
इसी मिट्टी में
देखने की लगेगी टिकट
बच्चे पास जाकर छुएँगे, देखेंगे
कहेंगे पापा-पापा
जंगल का सागैान
जंगल का शीशम
हमने छू लिया
हम डरे नहीं।


अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें