| अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली |
![]() |
मुख्य पृष्ठ |
| 02.16.2009 |
|
सबसे प्यारे रामेश्वर कम्बोज ‘हिमांशु’ |
|
सूरज मुझको लगता प्यारा लेकर आता है उजियारा । सूरज से भी लगते प्यारे टिम-टिम करते नन्हें तारे। तारों से भी प्यारा अम्बर बाँटे खुशियाँ झोली भर-भर। चन्दा अम्बर से भी प्यारा गोरा चिट्टा और दुलारा। चन्दा से भी प्यारी धरती जिस पर नदियाँ कल-कल करती । पेड़ों की हरियाली ओढ़े हम सबके है मन को हरती । हँसी दूध –सी जोश नदी –सा भोले मुखड़े मन के सच्चे । धरती से प्यारे भी लगते खिल-खिल करते नन्हें बच्चे । इन बच्चों में राम बसे हैं ये ही अपने किशन कन्हाई । इन बच्चों में काबा-काशी और नहीं है तीरथ है भाई । |
| अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें
|