अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
06.12.2007
 
इबारत
राकेश खण्डेलवाल

थाम पाये नहीं बोझ इक शब्द का, रह गये ये अधर थरथराते हुए
स्वर थे असमर्थ कुछ भी नहीं कह सके, कंठ में ही रहे हिचकिचाते हुए
पढ़ने वाला मिला ही नहीं कोई भी, थीं इबारत हृदय पर लिखी जो हुई
भाव नयनों के विस्तार में खो गये तारकों की तरह झिलमिलाते हुए

अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें