|
एक गंधाती सड़क से पूछा
दूसरी गंधाती सड़क ने
क्या बात हैं हम क्यों इतना गंधाती हैं
ये गंध ना डीजल की है, ना पट्रोल की
फिर कहाँ से आती है
जवाब दिया दूसरी सड़क ने
अरी बावरी अभी यहाँ से
एक जो गया हैं
अपना परिचय वह
यहाँ सार्वजनिक कर गया है
इस गंध को सालों से हर
सड़क झेल रही है
पता नहीं और कब तक झेलेगी
सबके घरों में हैं
एक सुलभ शौचालय
फिर भी सडकों पर
इनका आना जाना
लगा ही रहता
और सड़कें गंधाती रहती है
सड़क = वेश्या
|