|
अनैतिकता बोली नैतिकता से
क्यों इतना इतराती हो
मेरे प्रेमी के साथ रहती हो
और पति है वह तुम्हारा
बार बार मुझे ही समझाती हो
कभी मेरी तरह अकेले रह कर देखो
अपने सब काम खुद करके देखो
पुरुष को प्यार सिर्फ और सिर्फ
उसके प्यार के लिए कर के देखो
सामाजिक सुरक्षा कवच
पुरुष को तुम बनाती हो
समाज में अनैतिकता तो
तुम भी फैलाती हो
फिर बार बार
नैतिकता का पाठ
मुझे ही क्यों पढ़ाती हो ??
|