अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
11.29.2008
 

बटवारा
रचना श्रीवास्तव


घर, धन, वृद्ध आश्रम के खर्चे
यहाँ तक कि कुत्ते भी बँटे
पर पिता के त्याग, प्यार
माँ के आँसू, दूध और पीड़ा
का कुछ मोल न लगा
क्योंकि पुरानी, घिसी चीज़ों का
कुछ मोल नहीं होता


अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें