|
जैसे ही चुनाव आए
प्रत्याशी गाँव गाँव घूम रहे थे
अपना और अपनी पार्टी का
मिल कर प्रचार कर रहे थे
लच्छेदार भाषणों को देकर
वोटरों को लुभा रहे थे!
"भाईयो! बहनों! और माताओ!
चाचा! काका! काकियो!
ताऊ! ताई! साला! और सालियो —
अपना कीमती वोट मुझे ही देना
क्योंकि —
मैं रात दिन तुम्हारे ही बारे में सोचता हूँ,
याद रखें —
आपका भला केवल मैं ही कर सकता हूँ...!"
एक वृद्धा के पास जाकर
प्रत्याशी बोला -
"ताई! अबकी बार अपना वोट
मुझको ही देना
मैं तेरा क्ल्याण कर दूँगा!
कुछ हो, न हो ...
पर ...
तेरी पेंशन तो लगावा ही दूँगा !!"
वो बोली—
"बेटा, पहले वाले ने भी यही कहा था,
जीतने के बाद वह, आज तक नज़र नहीं आया था
कुछ उसने किया - कुछ तुम करोगे,
जैसे उसने किया ,
तुम भी वैसे ही करोगे !"
वो बोला—
"ताई! पाँचों उंगलियाँ बराबर नहीं हुआ करती हैं..!"
तपाक से वृद्धा बोली —
"पर बेटा! खाते वक्त तो वो,
सब एक ही हो जाया करती हैं ..!!"
|