आईने के रूबरू जब मेरे यार होता हूँ
ख़ुद से फिर बड़ा मैं शर्मसार होता हूँ
वक़्त की इबारत मुझसे पढ़ी नहीं जाती है
जितना भी जी चाहे मैं तलबगार होता हूँ
जो दिखता है वो मुझसे मेल नहीं खाता है
जो मेल खाता है उससे मैं नागवार होता हूँ
चंद लकीरें माज़ी की कुछ रंग हैं क़िस्मत के
देख देख सबको फिर मैं बेक़रार होता हूँ
रह गया है टूट के ज़िन्दगी का आईना
जिसके टुकड़ों से सदा मैं दाग़दार होता हूँ
मुझसे अलग नहीं है ये ’निर्मल’ की ज़िन्दगी
फिर न जाने क्यों मैं गुनाहगार होता हूँ