|
|||||
| परिचय | |||||
![]() |
|||||
| नाम : | नवीन चन्द्र लोहनी | ||||
| जन्म : | पचार बागेश्वर उत्तरांचल ३.३.१९६५ (तीन मार्च उन्नीस सौ पैंसठ) । | ||||
| शिक्षा : |
एम० ए०, डी० फिल्० । शोध-उपाधि (डी०फिल्०): विषयः अज्ञेय के काव्य में संवेदना के आयाम। |
||||
| संप्रति : |
विभागाध्यक्ष हिन्दीःचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में १४.५.२००२ से निरन्तर तथा व्यावसायिक हिन्दी पत्रकारिता एवं जनसंचार में संयोजक। |
||||
| प्रकाशन : |
पुस्तकें ः अज्ञेय की काव्य चेतना के आयाम (समीक्षा) पाँच लाख का हिन्दी मास्टर (व्यंग्य संग्रह) नई सदी के उपन्यास - समीक्षा पुस्तक तथा दो अन्य समीक्षा पुस्तकें हिन्दी के मासिक, साप्ताहिक, दैनिक पत्र-पत्रिकाओं (जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला, स्वतन्त्र भारत, नई दुनिया, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, वर्तमान साहित्य, सुजाता, उत्तरा, उत्तरप्रदेश पंजाब केसरी) सहित कई पत्र-पत्रिकाओं में साहित्यिक लेख, पुस्तक समीक्षाएँं, साहित्यकारों के साक्षात्कार, व्यंग्य, कविताएँं, कहानियाँ, फीचर तथा पत्रकारीय लेखन के सैकडों आलेख प्रकाशित) हिन्दी के कई पोर्टल पर रचनाऍं । |
||||
| प्रसारणः | आकाशवाणी के दिल्ली, लखनऊ, नजीबाबाद, अल्मोडा केन्द्रों तथा दूरदर्शन के लखनऊ एवं दिल्ली विदेश प्रसारण सेवा तथा राष्ट्रीय चैनल केन्द्रों से परिचर्चा, वार्ता, कहानी, व्यंग्य-विनोद प्रसारण तथा साक्षात्कारकर्ता के रूप में कार्य। | ||||
| विशेषः |
साहित्यिक सांस्कतिक गतिविधियों में २० वर्षों से निरन्तर सक्रिय। विश्वविद्यालय में संयोजक, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद । विभिन्न राष्ट्रीय तथा स्थानीय संगोष्ठियों में शिरकत। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा ’चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के साहित्यकारों का हिन्दी साहित्य में योगदान‘ वृहद शोध परियोजना म प्रधान अन्वेषक के रूप में कार्यरत। राजभाषा विभाग (गृहमन्त्रालय) तथा केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय (मानव संसाधन मन्त्रालय) सहित कई विभागों के लिए समय-समय पर कार्य। |
||||
| सम्मानः | विभिन्न साहित्यिक एवं शोध संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत। | ||||
| विशेषज्ञता क्षेत्रः |
आधुनिक हिन्दी कविता, गद्य, हिन्दी भाषा एवं पत्रकारिता |
||||
| सम्पर्कः | |||||