| |
मुकेश कुमार मासूम का जन्म उत्तर प्रदेश
स्थित नोएडा के गाँव दयानतपुर में 13 जुलाई सन 1974 को हुआ। बचपन से ही
गीत-ग़ज़ल तथा कहानियाँ लिखने के शौकीन मासूम की पहली पुस्तक ’यादों को गुलिस्ताँ’
प्रकाशित हुई। गीतों की यह पुस्तक बेहद लोकप्रिय हुई। इसके बाद वे मुम्बई
आ गये। मुम्बई से प्रकाशित दैनिक समाचारपत्र ’मुम्बई संध्या (हिन्दी, मराठी)’
तथा ’वृत्तमानस’(मराठी) समाचार-पत्र समूह में बतौर कार्यकारी संपादक मासूम
की दूसरी बहुचर्चित गीत-ग़ज़लों की पुस्तक ’गुलिस्ताँ’ सन 2006 में प्रकाशित
हुई जो देश भर में सराही गई। फिलहाल वे पत्रकारों के प्रतिनिधि संगठन राष्ट्रीय
पत्रकार संघ (मुम्बई) रजि. के अध्यक्ष हैं। फिल्म रायटर एसो. तथा इंडियन
मोशन पिक्चर प्रोडयूसर एसो. के सदस्य के साथ-साथ वे अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक
तथा राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कई फिल्मों में गीत
लिखे हैं।
|