ज़िन्दगी में प्यार से सुन्दर
कहीं
कुछ भी नहीं !
कुछ भी नहीं !
जन्म यदि वरदान है तो
इसलिए ही, इसलिए !
मोह से मोहक सुगंधित
प्राण हैं तो इसलिए !
ज़िन्दगी में प्यार से सुखकर
कहीं
कुछ भी नहीं !
कुछ भी नहीं !
प्यार है तो ज़िन्दगी महका
हुआ इक फूल है !
अन्यथा; हर क्षण, हृदय में तीव्र चुभता शूल है !
ज़िन्दगी में प्यार से दुष्कर कहीं कुछ भी नहीं ! कुछ भी नहीं !