|
|||||
| परिचय | |||||
|
|
|||||
| नाम : |
एम.सी. कटरपंच |
||||
|
एम.सी. कटरपंच का जन्म भरतपुर (राजस्थान) में हुआ। एम.ए. (अंग्रेज़ी साहित्य)
की शिक्षा जयपुर और दिल्ली से प्राप्त करने के पश्चात् जन सम्पर्क अधिकारी (राजस्थान सरकार), मध्यप्रदेश सरकार में प्रशासनिक कमर्शियल टैक्स अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए। इसके अतिरिक्त पत्रकारिता एवं साहित्य लेखन में भी व्यस्त रहे। टाईम्स ऑफ़ इण्डिया समूह सहित दिल्ली व जयपुर से प्रकाशित देश के अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के सम्पादकीय मण्डल में शामिल रहे। लेख व कविताओं के लिए राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अनेक बार पुरस्कृत व सम्मानित, राष्ट्रीय समरसता सम्मान से भी सम्मानित व इन्टरनेशल लायन्स क्लब के एक्सीलेंट प्रेजीडेन्टस सम्मान से भी सम्मानित हुए। |
|||||
| सम्पर्क : |
vogue_bom6@sancharnet.in |
||||