जीवन एक है, प्रश्न अनेक हैं, दुनिया चल रही है, चलती रहेगी यूँ ही। इन प्रश्नों को लेकिन सुलझाएगा कौन ?
प्रश्न एक है, समाधान अनेक हैं, दुनिया व्यस्त है, अपने आप में मस्त है। उचित समाधान लेकिन बताएगा कौन ?
समाधान एक है, सत्य भी एक है, उद्देश्य भी एक है, राह भी एक है। लेकिन इस राह पर चल कर दिखाएगा कौन ?