अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली
मुख्य पृष्ठ
08.09.2007
छाप
डॉ. कविता वाचक्नवी
जो दबे पाँवों
चले आए
उन्हीं के
चरणतल की छाप
छूटी है
हमारी क्यारियों में
हर कली पर ।
अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें