सर्कस कृष्ण कुमार यादव
सर्कस आया, सर्कस आया हाथी, घोड़े भालू लाया देखो साथ में बन्दर आया पिंजरे में से शेर गुर्राया गैण्डा चलता अपनी चाल जोकर करते खूब धमाल हाथी दादा ने की बैटिंग बन्दर ने ले लिया कैच हँस कर बोले सारे जोकर पहले से था फिक्स मैच।