अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
09.13.2007
 
अपने अपने दायित्व
हरि जोशी

सब अपने अपने दायित्व निभाने पर तुले हैं,
क ने कई को जान से मारने का दायित्व
अपने बलिष्ठ कंधों पर ले रखा है,
वह अपनी तरह से जानता है दुनिया के सत्य को,
जो धरती पर आया है उसे एक न एक दिन जाना होगा,
और जब तक जीवित है, व्यर्थ ही कष्ट उठाना होगा,
क्यों न आज ही दुखों से मुक्त कर दिया जाए।

ख भी कहाँ पीछे हट रहा है अपनी जिम्मेदारी से,
उसमें भी सारी दुनिया को लूट लेने की प्रतिभा है,
धरती आसमान एक कर देगा अपेक्षित परिणाम पाने में,
वह भी तो जगत का शाश्वत सत्य पहिचानता है,
कोई भी आज तक ले जा सका है ,
दुनिया में जोड़ी हुई संपत्ति,
इसलिए आज ही उसे भगवान के निकट जाने योग्य बना दो,
लगता है दोनों ही समर्पित प्रभु भक्त हैं,
मोक्ष दिलाने के लिए कितने प्रतिबद्ध
आओ इन्हें प्रणाम करें ।


अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें