चिंता से भाग कर
कहाँ जायेंगे
भाग कर देखें
भागते भागते
हाँफ जायेंगे
आत्म संतोष के लिए
मुड़ कर झाँकें
वोह पीछे नहीं
हमसे भी प्रथम
हमारे आगे
नए परिवेश में
हमारी प्रतीक्षा में रत
मत भागो इस से
हर्ष से मिलें इसको
कभी आगे कभी पीछे
कभी हमारे भीतर
साथ न त्यागने वाला
अटूट प्रतिबिम्ब है यह