मेरा अस्तित्व
फूँक दिये हैं प्राण
कर डाला कल्याण
बना के बाँसुरी
राग गाऊँ मल्हार
मन में बजे तरंगें
यह तेरा उपकार
तू है सिरजन हार
जाऊँ तेरे बलिहार
बाँस की पोरी
भीतर से है खाली खाली
न कोई पात न कोई डाली
हरि तेरी हरयाली
मेरी हस्ती तेरी शक्ति
तेरे संग ही भावे
मधुर हो जावे
सँग तेरे मेरी लौ लागी
हुआ मैं उज्जवल भागी