अन्तरजाल पर साहित्य प्रेमियों की विश्राम स्थली मुख्य पृष्ठ
05.19.2007
 
चराग़ों ने अपने ही घर को जलाया
देवी नागरानी

चराग़ों ने अपने ही घर को जलाया
कि हैरां है इस हादसे पर पराया.

किसी को भला कैसे हम आज़माते
मुक़द्दर ने हमको बहुत आज़माया
.

दिया जो मेरे साथ जलता रहा है
अँधेरा उसी रौशनी का है साया.

रही राहतों की बड़ी मुंतज़िर मैं
मगर चैन दुनियां में हरगिज़ न पाया.

संभल जाओ अब भी समय है ऐ ‘देवी’
क़यामत का अब वक्त नज़दीक आया
.

अपनी प्रतिक्रिया लेखक को भेजें