|
मैं कम्पार्टमेन्ट के अन्दर हूँ
एक कोहनी खिड़की पर टिकाए
तुम बाहर प्लॅटफॉर्म पर खड़ी हो
मेरी पसन्द की नीली साड़ी पहने
लगता है मैं फिर बारह साल का हूँ
र्बोडिंग स्कूल की ट्रेन में
डरा हुआ गले में दुखती गाँठ लिए
एक भयानक दुःस्वप्न की जकड़ में
तुम ट्रेन चलने का इंतज़ार कर रही हो
अपनी घड़ी दो बार देख चुकी हो
मैं नज़र बचाकर आँसू पोंछता हूँ
वह तुम्हारा इंतज़ार कर रहा होगा
स्टेशन के बाहर
कि तुम कार में बैठो
और चैन की साँस ले कर कहो
“वह चला गया आखिरकार”
|