ढूँढता हूँ मैं तुम्हें
सावन में बरसती
रिम झिम बरखा में
ढूँढता हूँ मैं तुम्हें
बहारों में खिले
फूलों के गुलिस्ताँ में
ढूँढता हूँ मैं तुम्हें
उगते सूरज की लालिमा में
ढूँढता हूँ मैं तुम्हें
चाँद की चाँदनी में
ढूँढता हूँ मैं तुम्हें
मस्जिद से उठती अज़ानों में
और मंदिर से आती आरती में
जैसे ढूँढता कस्तूरी मृग
कस्तूरी को हर जगह
मैं ढूँढता तुम को
हर जगह और जानता नहीं
तुम बसी "मेरे दिल में"...